बदायूँ (सू0वि0)। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि 18.08.2021 को जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ के तत्वाधान में एक आफलाइन रोजगार मेला का आयोजन वैदामऊ बैदिक विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय डी0एम0 रोड निकट जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅू में होगा। इस रोजगार मेले में कई कम्पनियों की प्रतिभाग करने की सम्भावना है। जैसे अनस डाटा टायपिगं एण्ड साॅफट वेयर साल्यूशन(ओ0पी0सी0प्रा0लि0), साविर साॅप प्रा0लि0,साॅविर एन0डी0एस0 निधि लि0, साविर डायमण्ड इन्टरनेशनल निधि लि0, एम0एन0सी0एस0 डाटा एण्ड के्रडिट साॅल्यूशन प्रा0लि0 दिल्ली की कम्पनिया प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इन कम्पनियों में क्रमशः रिक्तियों की संख्या लगभग 1025 पदों हेतु डाटा एन्ट्री आपरेटर, कम्प्यूटर आपरेटर, चपरासी, सेल्समैन, लोन एजेन्ट, मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग आदि की भर्ती की जायेगी। कम्पनियों में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता कक्षा 10 से परास्नातक तक है। अपनी योग्यता एवं पद के अनुरूप आॅफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अथ्यर्थी अपने साथ निम्न प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, वोटर आई0डी0, बैंक पासबुक आदि की छायाप्रतियाॅ आई0एफ0एस0सी0 कोड सहित लाना अनिवार्य है। इस रोजगार मेले में आॅफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅू में सम्पर्क कर सकते हैं। मेले मे आने वाले अभ्यर्थी कोविड-19 का शत प्रतिशत पालन करते हुए सैनेटाइजर तथा मास्क अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
