बिल्सी (बदायूँ) : बिल्सी विधानसभा 114 के ग्राम रायपुर कार्यालय पर धरती पुत्र समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वा जन्मदिन पूर्व प्रत्याशी व जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य ने 22 किलोग्राम का केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ,तीरथ प्रसाद मौर्य ,अनोखे लाल मौर्य , सत्यपाल शाक्य , सर्वेश यादव , वी० पी यादव सौदान सिंह यादव, अशोक मिश्रा, रामकिशोर यादव,आशीष यादव,मनोज यादव,देवसिंह यादव ,राजभान यादव ,पंकज पाल,अंकित शाक्य, राजेश्वर सिंह यादव,रजत यादव,रवि मौर्य,राघवेन्द्र सिंह, छोटेपाल, अजयप्रकाश,धीरसिंह, रफीक अहमद,मो रहुफ के साथ पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। साथ ही कछला आश्रम पर पहुंचकर बेसहारा, असाय, कुष्ठ रोगियों को गर्म वस्त्र व मिठाई बांटकर सम्मानित किया तथा बिल्सी के समीप बॉस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम में भी उपस्थित बुजुर्गों को गर्म वस्त्र व मिठाई बांटकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *