बदायूँ (सू0वि0)।  जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने जनपद बदायूँ के सांसद, विधायकगण, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बदायूँ के अन्तर्गत आने वाले समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 112-बिसौली(अ0जा0), 113-सहसवान, 114-बिल्सी, 115-बदायूँ, 116-शेखूपुर एवं 117-दातागंज के मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन व समभाजन के पश्चात मतदेय स्थलों की सूचियों का आलेख्य प्रकाशन 24 अगस्त मंगलवार को कर दिया गया है। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूचियां समस्त तहसील कार्यालय/आर0ओ0 कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बदायूँ में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध हैं। इन मतदेय स्थलों की आलेख्य सूचियों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हों, तो सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर/तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, बदायूँ में एक सप्ताह के अन्दर 30 अगस्त 2021 तक लिखित रूप में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *