बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध/अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 19-11-2021 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. नवीशेर पुत्र बाबू खान निवासी ग्राम गोठा थाना वजीरगंज जिला बदायूं 2.अलबेले पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम गोठा थाना वजीरगंज जिला बदायूं * जिनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब खाम, शराब बनाने के उपकरण, 1.5 किलो यूरिया बरामद हुआ । जिसके संबंध में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 328/2021 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम व 272/ 273 आईपीसी पंजीकृत कर अभियुक्त गण उपरोक्त को माननीय न्यायालय बदायूं के समक्ष वास्ते करने पेश किया गया ।
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अमरपाल पुत्र मेघसहाय निवासी ग्राम भकौडा थाना कादरचौक बदायूं को मय एक प्लास्टिक की पिपिया में 20 लीटर शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना कादरचौक पर *मु0अ0सं0 312/2021 धारा 60 EX ACT पंजीकृत किया गया।
