BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य बताया कि भारतीय जनता पार्टी का इस समय बूथ स्तर पर चुनाव 18 सितंबर से 22 सितंबर तक होना था जो कि पूर्ण हो गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी एवं सेक्टर चुनाव अधिकारी ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनपद बदायूं के कुल 2557 बूथ में से 2476 बूथ पर समय से चुनाव संपन्न हो गया है। जनपद बदायूं में केवल 81 बूथ पर अभी चुनाव संपन्न नहीं हो पाया है परंतु 25 सितंबर तक इन बूथों पर भी चुनाव संपन्न हो जाएगा। जनपद बदायूं के सभी बूथों पर पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ चुनाव संपन्न हुए हैं। कुछ बूथों पर दो, तीन या चार आवेदन बूथ अध्यक्ष बनने के लिए प्राप्त हुए हैं। ऐसे बूथ जिन पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे बूथों पर जल्द ही विचार करके मेहनती कार्यकर्ता और सक्रियता के आधार पर निर्णय किया जाएगा। जिले के सभी बूथों पर जो बूथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं उनकी घोषणा जिला चुनाव अधिकारी, जिला सह चुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल सह चुनाव अधिकारी के माध्यम से 26 सितंबर से 30 सितंबर तक कर दी जाएगी। बूथ अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही बूथ समिति जो 12, 18, 24 और 30 सदस्य समिति है उसकी भी घोषणा बूथ अध्यक्ष के साथ ही कर दी जाएगी। ईमानदारी, पारदर्शिता, निर्विवाद, कुशलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मण्डल चुनाव अधिकारी, मण्डल सह चुनाव अधिकारी, सेक्टर चुनाव अधिकारी सहित सभी पार्टी के पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ।
श्री शाक्य ने बताया की 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है इसे प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। मंडल चुनाव अधिकारी, मण्डल सह चुनाव अधिकारी और सेक्टर चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाए इसकी भी योजना तैयार कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *