बदायूं : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.08.2021 को थाना बिसौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 02 अभि0गण 1- महेन्द्र पुत्र झम्मनलाल निवासी मौ0 श्रीराम कालोनी कस्बा व थाना बिसौली जिला बदायूँ 2-शाकिर अली पुत्र मेहंदी हसन निवासी मौ0 काशी राम कालोनी कस्बा व थाना बिसौली जिला बदायूँ को मय 780/-रु व ताश के 52 पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 319/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना बिसौली पुलिस द्वारा 02 अभि0गण 1- संतोष कुमार पाठक पुत्र आन्नद कुमार पाठक निवासी वार्ड 10 कस्बा व थाना बिसौली जिला बदायूँ ( बरामदगी 20 पव्वा देशी शराब ) 2- बनाम कल्लू सिंह पुत्र झम्मन सिंह निवासी सर्वा थाना बिसौली जिला बदायूँ (बरामदगी 20 पव्वा देशी शराब) को गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में क्रमशः मु0अ0सं0 317/21 व 318/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
थाना उसहैत पुलिस द्वारा हुए 02 नफर अभियुक्त 1. शोहेल पुत्र शरीफ निवासी वार्ड नं0- 04 कस्बा व थाना उसहैत, बदायूँ को मय एक अदद नाजायज़ चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0आ0सं0- 200/21 धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । तथा 2. देवेंद्र पुत्र नेकराम निवासी ग्राम भुण्डी थाना उसहैत बदायूँ को एक जरी केन में 20 लीटर शराब खाम मय शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0आ0सं0- 201/21 धारा- 60(2) Ex Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
