जिला सम्वाददाता
बदायूं : दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन का पर्व मनाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज से सदैव कृपा की छत्रछाया बनाए रखने की कामना की। वहीं दोपहर में शहर समेत उझानी व बिल्सी में अन्नकूट के प्रसाद के वितरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शाम को आतिशबाजी भी की जाएगी।
शुक्रवार को घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत का मूर्त रूप दिया गया। उसमें ग्वाल बाल समेत गाय अन्य पशु पक्षी भी बनाए गए। जबकि ऊपरी हिस्से पर देवराज इंद्र द्वारा छोड़े गए तीरों का भी चित्रण किया गया। महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा की।
इधर शहर के तुलसी मंदिर समेत उझानी और बिल्सी में अन्नकूट के वितरण की तैयारी शुरू हो गई है। विधिवत हवन पूजन के बाद अन्नकूट के भंडारे होंगे और यहां हजारों की तादाद में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेंगे। आतिशबाजी अभी भी घरों में भरपूर मात्रा में हैं और रात को एक बार फिर बच्चे इसका आनंद लेंगे।
