”प्रत्येक बूथ समिति सर्व- स्पर्शी और सर्व- ग्राही होनी चाहिए” – रजनीकांत माहेश्वरी

बदायूं : भारतीय जनता पार्टी जनपद बदायू की सभी विधानसभाओं बदायूं, दातागंज, बिल्सी, बिसौली, शेखुपुर और सहसवान की योजना बैठक संपन्न हुई ।

बदायूँ एवं दातागंज विधानसभा की योजना बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और शेखूपुर एवं बिल्सी विधानसभा की योजना बैठक को पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और सहसवान एवं बिसौली विधानसभा की योजना बैठक को प्रदेश मंत्री भाजपा विजय शिवहरे ने बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया।

इसी क्रम में बदायूं विधानसभा की योजना बैठक कृष्णा लॉन में संपन्न हुई ।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी उपस्थित रहे।

योजना बैठक का शुभारंभ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इस योजना बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा आगामी 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है हम लोगों को अभी से चुनावी मोड में आ जाना चाहिए इसके लिए एक- एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ से लेकर जिला, क्षेत्र, प्रदेश तक संगठन को मजबूत करने का काम बहुत तेजी चल रहा है। निरंतर पार्टी नए- नए दायित्व कार्यकर्ताओं को दे रही है।

योजना बैठक में विधानसभा जीते कैसे ? विधानसभा में संगठन मजबूत कैसे हो ? प्रत्येक बूथ की समिति ठीक प्रकार कैसे बने ? यह सब योजना इस बैठक में बनाई गई।

जिस पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको शत प्रतिशत ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से निभाना है। गॉव- गॉव जाकर प्रत्येक बूथ समिति का सत्यापन करना है, बूथ पर जाकर बैठक करना है, घर- घर जाकर बूथ समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करना है, एवं बूथ समिति में समाज के प्रत्येक वर्ग का समावेश हो, बिना जातिवाद- बिना भेदभाव के बूथ समिति, सर्व- स्पर्शी, सर्व- ग्राही होनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने योजना बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी पूरी मेहनत ईमानदारी से लग जाना है अपनी आकांक्षाओं- अपेक्षाओं को दूर करते हुए संगठन को ईमानदारी से बढ़ाने का काम करें। बूथ समिति सत्यापन का कार्य तय समय में ही करना है। जिस पदाधिकारी या कार्यकर्ता को जिस शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है वह निरंतर प्रत्येक बूथ का प्रवास करके बूत समिति का सत्यापन करके दुरुस्त करने का काम करें। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में ”बूथ जीता- चुनाव जीता” यही भाजपा का मूल मंत्र होगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी, प्रत्येक कार्यकर्ता को मान- सम्मान सदैव मिलता रहता है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है, भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सत्ता- शासन में आने के लिए नहीं बल्कि अंत्योदय के मार्ग को प्रशस्त कर काम कर रही है। मोदी सरकार, योगी सरकार निरंतर अनेकों जन- कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश और प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने का काम कर रही है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल विधानसभा प्रभारी संतोष दीक्षित वरिष्ठ नेता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता युवा नेता विश्वजीत गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा अंकित मौर्य जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज अनेकपाल पटेल शैलेंद्र मोहन शर्मा मनोज गुप्ता अनुज सक्सेना धीरेन्द्र सिंह रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार अशोक वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गुप्ता विजयरत्न फौजी आदेश प्रताप सिंह नेकपाल कश्यप जितेंद्र साहू डॉ सुरजीव गुप्ता रामचरन पाल पंकज शर्मा अवधेश पटेल पंकज गुप्ता आर्येन्द्र पटेल प्यारेलाल अशोक सिंह सुधीर सिंह शिवराज सिंह नीतेश वार्ष्णेय के० एल० गुप्ता राजीव वार्ष्णेय विवेक मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *