बदायूँ। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन मेरठ तथा उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार बरेली के आदेश पर शनिवार को बरेली मंडल के पीलीभीत
,शाह
जहांपुर ,बरेली, जनपद तथा प्रवर्तन बरेली के साथ जनपद बदायूं में जिला आबकारी अधिकारी बदायूं के नेतृत्व में वृहद दबिश करके लगभग 138 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई ,लगभग 2650 किलोग्राम ल हन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया दबिश के दौरान पांच केस आबकारी अधिनियम की धारा 60 दो, 60 में पंजीकृत कर चार अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।इस वृहद दविस टीममें कुल 15 गाड़ियों में कुल 17 आबकारी निरीक्षक तथा 31आबकारी सिपाही व प्रधान आबकारी सिपाही सम्मिलित रहे। भारी भरकम 15 गाड़ियों के काफिले द्वारा कच्ची शराब के लिए कुख्यात सदर तहसील बदायूं के सिविल लाइन थाना अंतर्गत शहर से लगे गांव मीरा सराय व बहेड़ी गांव में दबिश की गई इसके बाद दबिश का काफिला दातागंज तहसील के थाना दातागंज के गांव गढ़ा व शाहजहांपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी गई । इसी सहसवान तहसील व थाना क्षेत्र के गांव मु डारी, समद,अबू नगर, नयागांव तथा सुकरा गांव में दबिश दी गई आबकारी विभाग की इस बड़ी व ताबड़तोड़ कार्यवाही से पूरे जनपद में अवैध शराब में सम्मिलित व्यक्तियों में अत्यधिक भय पैदा हो गया है और अवैध शराब के कार्य से तौबा कर रहे हैं। इस तरह की बड़ी दबिश का आयोजन कच्ची शराब के कारोबारियों के विरुद्ध भविष्य में भी किया जाता रहेगा।
