बदायूँ : पूरे प्रदेश में जन विश्वास यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से अभिभूत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि हमारी सरकार जन जन की गांव की गरीब की किसान की सरकार है , हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को उन्नत प्रदेश बनाना है, सभी के सहयोग से यह संभव करेंगे, मोदी एवं जी के नेतृत्व में हमारा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। उन्होंने सभी बंधुओं से 27 दिसंबर सोमवार शाम 6:30 बजे शहीद भगत सिंह चौक नवादा पर जन विश्वास यात्रा में सहभागिता करने की अपील की है।
