जिला संवाददाता
विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बदायूँ से पांच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल को पार्टी में पुनः सदस्यता ग्रहण करा मुख्यधारा में जोड़ा। पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल को शाल ओढ़ाकर पार्टी का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।ज्ञात हो रामसेवक पटेल 2017 विधानसभा चुनाव शिवसेना से लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वह भाजपा विरोधी भी कहे जाने लगे थे। इसी भाजपा सरकार में उनकी कोठी भी तोड़ दी गई थी। अब उनके भाजपा में शामिल होने से जिले के राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक मान रहे हैं रामसेवक पटेल को भाजपा सदर विधानसभा से चुनाव भी लड़ा सकती है। रामसेवक सिंह पटेल भाजपा से लगातार चार बार विधायक बिनावर विधानसभा क्षेत्र से रहे। पहली बार 1989 में विधायक चुने गए, फिर 1991, 1993 और 1996 में लगातार विधायक चुने गए। 2002 में वह चुनाव नहीं लड़े थे। 2007 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते। फिर बसपा में शामिल हो गए थे। 2012 में बिनावर विधानसभा खत्म हुई। इसका आधा हिस्सा सदर और आधा हिस्सा नवगठित शेखूपुर विधानसभा में शामिल हुआ। 2012 में वह सदर सीट पर बसपा से चुनाव लड़े, लेकिन सफल नहीं हो सके। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, गोविंद नारायण शुक्ल व दयाशंकर सिंह सहित प्रदेश के सभी गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *