बदायूं : जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद में आज विशेष गोवंश संरक्षण अभियान चलाया गया l इसमें खंड विकास अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम वासियों द्वारा सहयोग किया गया I आज के इस अभियान में विकासखंड उसावा से 16 ,म्याऊं 21 ,जगत 8, दातागंज 31 ,समरेर 21 ,सालारपुर 9, वजीरगंज 9, बिसौली 4 ,आसफपुर 6, इस्लामनगर 11 ,अंबियापुर 22, दहगवा 42 ,सहसवान 5, उजानी 15 , कादरचौक 19 ,नगर पालिका बदायूं 8, नगर पालिका बिल्सी 4, नगर पालिका उझानी 5 ,नगर पालिका दातागंज से 9 निराश्रित बेसहारा गोवंश पकड़ कर जनपद की विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया गया lजनपद में 123 गोवंश आश्रय स्थल तथा 4पंजीकृत गौशाला संचालित हैं l जिसमें अब तक 8905 गोवंश संरक्षित हैं आज पकड़े गए 265 गोवंश इन गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित हो गई हैं इस प्रकार अब कुल गौवंश संरक्षित संख्या 9170 गई है l जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह गौवंश संरक्षण कार्य आगे भी जारी रहेगा l आज के इस अभियान से ग् बेसहारा गौवंश की कमी हुई है साथ ही कृषकों की फसल के नुकसान से बचा जा सकेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *