बदायूं : जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद में विशेष गोवंश संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है l इसमें खंड विकास अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं पशुपालन विभाग के
अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम वासियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है I इस अभियान में आज विकासखंड उसावा से 12 ,म्याऊं 5 ,जगत 7, दातागंज 21 ,समरेर 7 ,सालारपुर 14, वजीरगंज 20, बिसौली 4 ,आसफपुर 5, इस्लामनगर 6 ,अंबियापुर 12, दहगवा 7 ,सहसवान 9, उजानी 9 , कादरचौक 7 ,नगर पालिका बदायूं 3, नगर पालिका बिल्सी 4, नगर पालिका उझानी 7,नगर पालिका दातागंज से 4 नगर पंचायत कछला 5 तथा नगर पंचायत अलापुर एवं रुदायन से 1-1 निराश्रित बेसहारा गोवंश पकड़ कर जनपद की विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया गया l जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह गौवंश संरक्षण कार्य आगे भी जारी रहेगा l आज के इस अभियान से बेसहारा गौवंश की कमी हुई है साथ ही कृषकों की फसल के नुकसान से बचा जा सकेगा l
