बदायूं ।       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूं के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज जनपद बदायूं के नेतृत्व में आज दिनांक 29.08.2021 को *थाना

हजरतपुर पुलिस* द्वारा गूरा बरेला तिराहा से अभि0 सुमित गुप्ता पुत्र जयनन्दन नि0 मो0 बजरिया कस्बा व थाना अलापुर जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । दौराने पूछताछ अभि0 सुमित द्वारा बताया गया कि मृतक राजेश गुप्ता की बहन से मेरे प्रेम संबंध थे । जिसमें मृतक राजेश गुप्ता उर्फ राकेश पुत्र भानप्रकाश नि0ग्राम भाऊनगला थाना हजरतपुर जनपद बदायूं ने मुझसे 4,50,000/- रूपये ऊधार लिये थे तथा अपनी बहन की शादी चोरी-छुपे दिल्ली में कर दी थी, मैंने अपने साथ शादी करने के लिए कहा तो नहीं माना व मैंने अपने ऊधार के पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया । इसी बात पर नाराज होकर मैने 02 शूटर 1. श्रीराम सोनी पुत्र राजकुमार सोनी नि0ग्राम व थाना सरदारनगर जनपद चुरू (राजस्थान) तथा 2. अमन वर्मा पुत्र संजय वर्मा नि0ग्राम व थाना बोगडोगरा जनपद दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) से राजेश गुप्ता उर्फ राकेश की हत्या करने के लिए सम्पर्क किया तो दोनो लोगों ने राजेश गुप्ता उर्फ राकेश की हत्या करने के लिए 5,00,000/-रूपये मांगे । जिस पर मैंने अपने साथियों श्रीराम सोनी व अमन वर्मा उपरोक्त के साथ मिलकर दिनांक 27.08.2021 को समय करीब 07.00 बजे कपड़ा खरीदने के बहाने जाकर राजेश गुप्ता उर्फ राकेश की हत्या कर दी थी । अभियुक्त सुमित की निशांदेही पर म्यारी मोड़ से अभि0गण 1. श्रीराम सोनी उपरोक्त को 03 जिंदा कारतूस 315 बोर व 2. अमन वर्मा उपरोक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के संबंध मे दिनांक 27.08.2021 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/21 धारा 302/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता-

1. सुमित गुप्ता पुत्र जयनन्दन नि0 मो0 बजरिया कस्बा व थाना अलापुर जनपद बदायूं,

2. श्रीराम सोनी पुत्र राजकुमार सोनी नि0ग्राम व थाना सरदारनगर जनपद चुरू (राजस्थान) तथा

3. अमन वर्मा पुत्र संजय वर्मा नि0ग्राम व थाना बोगडोगरा जनपद दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) ।

विवरण बरामदगी- एक अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. अजय कुमार चौधरी प्रभारी निरीक्षक, 2. उ0नि0 राम महेश, 3. कां0 42 अवधेश कुमार, 4. कां0 1417 पवन राठी, 5. उ0नि0 जयपाल सिहं, 6. उ0नि0 आशाराम, 7. कां0 911 अनिल कुमार तथा 8. कां0 1740 विजय कुण्डू थाना हजरतपुर जनपद बदायूं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *