बदायूं : आज दिनांक 22.09.2021 को वांछित/वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत *थाना बिनावर पुलिस* द्वारा कुल 03 वारण्टी अभि0गण 1. रियासत पुत्र नौशे निवासी रहमा गोटिया थाना बिनावर जनपद बदायूं संबंधित वाद सं0 4502/18 धारा 323/504/325 भादवि, 2. पप्पू पुत्र अख्तर निवासी रहमा गोटिया थाना बिनावर जनपद बदायूं संबंधित वाद सं0 4502/18 धारा 323/325/504 भादवि तथा 3. इसरार पुत्र रफा मुद्दीन निवासी ओझा थाना बिनावर जनपद बदायूं संबंधित वाद सं0 485/20 धारा 138 बी विद्युत अधिनियम को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत *थाना कुंवरगांव पुलिस* द्वारा कुल 05 व्यक्तियों 1. लालता प्रसाद पुत्र पूरनलाल, 2. राकेशपुत्र सूरजपाल नि0गण बल्लिया, 3. राकेश पुत्र लक्ष्मन प्रसाद, 4. जवाहर पुत्र उमराव तथा 5. अमित कुमार पुत्र चंद्रभान नि0गण कासिमपुर थाना कुंवरगांव जनपद बदायूं तथा *थाना उसहैत पुलिस* द्वारा पान सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम खेड़ा जलालपुर थाना उसहैत जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित को मा0 न्यायालय के सम़क्ष पेश किया गया ।
