बदायूं: भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक कैबिनेट मंत्री/ प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई ।

कैबिनेट मंत्री/प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक बहुत अधिक मजबूत है और आप सभी कठोर परिश्रमी पदाधिकारियों की पराकाष्ठा से एवं योजना से पुनः 2022 में योगी जी की सरकार बनाएंगे और योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन भी किया।

जिला प्रभारी भाजपा राकेश मिश्रा अनावा ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए पार्टी एक्शन में है, लगातार निरंतर अभियानों के माध्यम से हम जनता के बीच में काम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार के सफलतापूर्ण साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदेन्दु पाठक सुभाष चन्द्र गुप्ता गिरीश पाल सिंह नेकपाल कश्यप सुखदेव सिंह राठौर भगवान सिंह मौर्य सोवरन राजपूत तेजपाल सागर मेधावी यादव मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर आशीष शाक्य रीता वर्मा डॉ० आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *