बदायूॅ : आज दिनाॅक 06.09.2021 दिन सोमवार को जीलाॅट पब्लिक स्कूल अलापुर रोड़ बदायूॅ के प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने अलग-अलग क्रिया कलाप जैसे स्पीच, नाटक, गेम आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय संस्थापक महेन्द्र सिंह, निदेशक अनिल बाबू, उप प्रधानाचार्य राहुल देव ने डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सामने माल्यार्पण के साथ किया।
उप-प्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि शिक्षक का हमारे जीवन मे बहुत बड़ा महत्व होता है, वह हमे अच्छे तथा बुरे रास्ते का ज्ञान कराते है।
निदेशक अनिल बाबू ने बताया वास्तव मंे शिक्षक ही समाज का निर्माता ह। विना गुरू के हमारे जीवन का कोई महत्व नहीं है। और यदि समाज सेवा करनी है तो शिक्षक बनना चाहिए। इस अवसर पर मुरारी मोहन सक्सेना, आशीष सक्सेना, अमरीश कुमार, शुभोदित बेंल्गिटन, राजीव कुमार अग्रवाल, रूपकिशोर, नीलम जौहरी, ज्योति लता, रिफत अख्तर, नितिन कुमार गौतम, तृप्ति सक्सेना, अखिलेश कुमार, लाल बहादुर, इबरत जहाॅं, समीरा अरशद, कशिश यादव, प्राची शर्मा, शुभि रस्तोगी, आशा रानी, शालू उपाध्याय, सार्थक गुप्ता आदि उपस्थित रहंे।
