बदायूँ : बिनावर व उसावां थाना क्षेत्रों में अवैध शस्त्र के साथ दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेजा है । पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से उनमें हड़कंप मचा हुआ है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ ओ पी सिंह के कुशल निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी, संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चेकिंग अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना बिनावर पुलिस ने आरोपी संजीव पुत्र ओमकार निवासी विजय नगला थाना बिनावर को करतौली मंदिर के पास वहद ग्राम ढकिया गौटिया से नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुकदमा आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
थाना उसावां पुलिस ने आरोपी फिरासत पुत्र मोहब्बत निवासी गोतरा पट्टी नरपतपुर खुर्द थाना उसावा को नाजायज चाकू के गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुकदमा आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *