भाजपा का ध्येय सत्ता के माध्यम से भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाना – राजीव कुमार गुप्ता

जिला संवाददाता

विजय कुमार वर्मा

बिसौली ( बदायूँ  ) भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित सम्मेलन वुधवार को रामलीला मैदान के सामने बिसौली में आयोजित किया गया। सम्मेलन का संचालन तेजपाल सागर ने किया। सम्मेलन मे अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरित ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भाजपा ने ही निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए प्रमुखता से काम किया है। भाजपा ही बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल रही है। सपा सरकार में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदावनति की। निर्बल वर्ग का शोषण किया। सपा ने प्रदेश की 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 2 प्रतिशत जनजाति का अपमान किया। आज इस पार्टी के लोगो ने इत्र का काला धंधा करके पूरे देश में दुर्गंध फैला दी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का ध्येय सत्ता के माध्यम से भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाना और निर्बल वर्ग का सर्वांगीण विकास करना। मोदी जी ने योग को पूरे विश्व की आवाज बनाकर भारतमाता का मान बढ़ाया। भाजपा की उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने लोगों के दिलों में स्थान बना लिया है। गरीब की शादी में 51 हजार रूपए खर्च कर, नवयुगल को गणमान्य लोगों द्वारा आशीर्वाद दिलाना भाजपा की अनूठी पहल है। विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़कर प्रथम पंक्ति में लाने का काम कर रही है। विपक्षी दलों ने केवल अनुसूचित समाज के लोगों को केवल छलने और धोका देने का काम किया। सम्मेलन मे पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, सदस्य जिला पंचायत उदयवीर दिवाकर, अरुण प्रकाश धोवी, मेजर कैलाश, नेहा आर्या, डीएस चौधरी, जयपाल धोवी, महिपाल सागर, संजीव सागर, कृष्णपाल सुखदेव, गीता गाडगे, सुमन बाल्मीकि, अभिषेक वर्मा,अंशुल सागर,प्रमोद सागर, राजेन्द्र धोवी, कुलदीप दिवाकर, सौरभ समेत तमाम उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *