बदायूँ शिखर
बदायूँ: 13 अगस्त। तिरंगा हमारी आन, बान, शान और हमारे संघर्ष की कहानी कहता है। यह जब भी, जहाँ फहराता है, इसकी कलाबाजियाँ, हवा से अठखेलियाँ हर भारतीय को जोश और उमंग से भर देती हैं। ऐसा ही उमंग बैतूल अटल चैक पर देखने को मिला। जब यहां 70 फिट ऊँचा तिरंगा फहराया गया। गुरुवार को बिसौली के अटल चैक पर बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य, बिसौली विधायक कुसाग्र सागर, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने 70 फिट ऊँचा तिरंगा स्थापित कर फहराकर इसका विधिवत उद्घाटन किया।