वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध शस्त्र की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 19-08-2021 *थाना बिसौली* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त समीर पुत्र बने सिंह निवासी ग्राम गुराडिया रूपचंद्र थाना आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश को एक अदद चाकू नाजायज के गिरफ्तार कर गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 333 / 2021 धारा 4 / 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*थाना जरीफनगर* पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र मटरू निवासी ग्राम सिरसा खुर्द थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को मय एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में स्थानीय़ थाना पर मु0अ0सं0 199/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *