बदायूँ : ब्लॉक जगत के ब्लॉक संसाधन केंद्र जगत पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार एवं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में ए0आर0पी0, संकुल शिक्षकों एवं प्रधान अध्यापकों की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत नवागत खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार के स्वागत के साथ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि सभी को मिलकर अपने विकास क्षेत्र जगत को प्रेरक ब्लॉक बनाना है! साथ ही उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल के संस्मरण भी साझा किए।
जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान रखते हुए वह भी सहयोग खंड शिक्षा अधिकारी को चाहिए वह देने को तैयार हैं और अपने ब्लैक ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉग बनाने के लिए समर्थन करते हैं।
संचालन कर रहे ए आर पी जगदीश चंद्र सागर ने बैठक के उद्देश्य एवं चर्चा बिंदुओं प्रकाश डाला। ए आर पी मुकेश कुमार ने हाउसहोल्ड सर्वे पर जानकारी साझा की।
बैठक में एसआरजी पीयूष गोयल ने समस्त प्रधानाध्यापकों से संबंधित ए आर पी से सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया।
पीयूष गोयल ने निपुण भारत,दीक्षा, स्कूल रेडीनेस एप,एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों पर विस्तार से सभी को बताया।
ए आर पी सोनी गुप्ता ने रीड ए लोंग ऐप की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक छात्रों के मोबाइल में यह इंस्टॉल कराने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर डॉ पंकज पाठक, सुभाष चंद्र, हरिनंदन सिंह, आयुष भारद्वाज, ऋषभ कुमार, प्रीति राठोर, युधिष्ठिर सुमन, अफजाल अहमद, अरुण सक्सेना, कामिनी राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *