बदायूँ : समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि कल पीस पार्टी के नेता शैलेष पाठक पीस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं परंतु भाजपा एक षड्यंत्र के तहत मीडिया के माध्यम से ये दुष्प्रचार कर रही है कि शैलेश पाठक समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।उन्होने आगे कहा कि भाजपा डूबता हुआ जहाज है ये बात भाजपा नेता समझ चुके हैं बदायूँ समेत पूरे प्रदेश की जनता ने सिरे से नकार दिया है,पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार में भाजपा के विधायक व मंत्रियों के साथ जिस तरह का व्यबहार किया गया वह किसी से भी छुपा हुआ नहीं है।आचार सहिंता लगते ही भाजपा के विधायक व मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं,जिसके फलस्वरूप भाजपा के नेता अनर्गल बयान बाजी करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर ही दम लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *