BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज दिनांक 9 जनवरी 2020 को युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चा की बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि 12 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संस्थाएं मिलकर जन जागरण पदयात्रा निकालेंगे। जिसमें पूरे जिले से 20 हज़ार नागरिक शामिल होंगे। प्रत्येक बूथ से 50 कार्यकर्ता जन जागरण पदयात्रा में शामिल होंगे। सभी मोर्चों को अलग अलग लक्ष्य से दिया गया है। शांति मार्च 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से भाजपा कार्यालय के सामने मैदान में एकत्रीकरण होगा। जन जागरण पदयात्रा मैदान से शुरू होकर दातागंज तिराहा होते हुए पुरानी चुंगी, टिकटगंज, हलवाई चौक, गोपी चौक, लावेला चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी बदायूं को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके उपरांत कचहरी पर ही जन जागरण का समापन होगा।
इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव अंकित मौर्य आशीष शाक्य अमित सिंह एमपी सिंह राजपूत मेधावी यादव पारस गुप्ता अनुज माहेश्वरी सीमा राठौर आतिफ़ निज़ामी नत्थूलाल वर्मा पीयूष शाक्य सहदेव सागर राहुल रावत रजनीश यादव उज्ज्वल रस्तोगी अजीत सिंह मधूसदून गुप्ता रानी सिंह पुण्डीर अमिता उपाध्याय रीता वर्मा पिंकी कावरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *