BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
25 सितम्बर

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बदायूं पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र एवं नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता सांसद बदायूं डॉ० संघमित्रा मौर्य जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन वंदन किया।
इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मात्र एक राजनेता नहीं थे वे उच्च कोटि के विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने श्रेष्ठ सामर्थ्य शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी उन्होंने व्यक्तिगत जीवन के हितों एवं सुखों का त्याग करते हुए अपना संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित कर दिया था यही उनका दर्शन है। समाज सेवा, राजनीति क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं। युवा पीढ़ी को भी सकारात्मक दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति के लिए उनके विचार और दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म दर्शन भारतीयता की आधारशिला को दर्शाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र की आत्मा से लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, व्यक्ति के जीवन का भरण, पोषण, जीवन के विकास राष्ट्र की धारणा को उन्नत करना है। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की इसी विचार को मूल में रखकर ”मेक इन इंडिया” को लांच किया। भारत के लिए आवश्यक सभी संसाधनों को भारत में ही विकसित करके, भारत में बनाकर, भारतीय बाजार में बेचने के लिए कार्य योजना बनाई यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ही दर्शन है।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकारों ने स्वीकारा और उसे कार्य के रूप में परिवर्तित करने का काम किया है। मोदी सरकार ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे रखकर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बीमारियों, चूल्हे के धुएँ, अंधेरे, पक्की छत की चिंता से मुक्ति दिलाई है। मोदी सरकार और योगी सरकार को गांव व गरीब की चिंता है और उसके विकास के लिए हमेशा स्थाई कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर एक प्रयास कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हर खेत को पानी, हर हाथ को काम का विचार दिया था। उनका सपना था कि भारत एक कृषि प्रधान देश बने जिसमें उन्नत खेती हो और किसान खुशहाल बने इसकी दिशा में मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम किया है।

सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति और गृहमंत्री अमित शाह की कठोर संकल्पशक्ति, दूरदर्शी, चिंतनदृष्टि एवं सक्षम नेतृत्व क्षमता के कारण केंद्र सरकार ने साहसिक निर्णय लेकर ऐतिहासिक भूल का जो सुधार किया है उसे अनेक क्रांतिकारी और सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दिए हैं और आने वाले समय में भी दिखाई देंगे। मोदी सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेकर देश के प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करने का काम किया है। मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक-एक विचार और दर्शन को आगे रखकर अपनी सभी योजनाएं और निर्णय कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की आज भारतीय जनता पार्टी के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है हम सभी कार्यकर्ता बहुत ही गौरवान्वित महसूस करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप इतना विशाल है हम ऐसी पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जो सपना था और उनका विचार था कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बने आज वह प्रणाम हम सभी के सामने प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल पूर्व विधायक योगेंद्र सागर वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता सदस्य जिला पंचायत धीरज सक्सेना चेयरमैन आकाश वर्मा डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव शारदाकांत शर्मा सरदिंदु पाठक एम पी सिंह राजपूत आशीष शाक्य सीमा राठौर मुनीश अग्रवाल मनोज गुप्ता सुभाष गौड़ अनुज माहेश्वरी पूनम गुप्ता रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार विजय रत्न सिंह नीतेश वार्ष्णेय आशीष कश्यप सभासद जितेन्द्र साहू सभासद गुलशन प्रताप सिंह पंकज सिंह अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
