BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

भाजपा कार्यालय बदायूं पर नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि यह ऐतिहासिक बिल पास हुआ है। इस बिल के जो प्रावधान हैं उससे लाखों-करोड़ों लोगों को फायदा होगा। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक रहते थे, उनके अधिकारों की सुरक्षा नहीं होती थी उन्हें वहां पर समानता का अधिकार नहीं मिला था। जो अल्पसंख्यक धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत में आए, उन्हें यहां पर सुविधा नहीं मिली। पाकिस्तान में पहले 20 फीसदी अल्पसंख्यक थे, लेकिन आज 3 फीसदी ही बचे हैं। इस बिल के जरिए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी शरणार्थियों को रियातत मिलेगी।
शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 125 जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राज्यसभा में विधेयक को पेश किया, जिस पर करीब छह घंटे की बहस के बाद अमित शाह ने सदन में विधेयक से संबंधित जवाब दिए।विपक्ष इस विधेयक का लगातार विरोध कर रहा है और संविधान विरोधी बता रहा है। इस विधेयक के खिलाफ असम सहित पूवोर्त्तर के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। विधेयक को स्थायी समिति में भेजने का प्रस्ताव खारिज हो गया। समिति के पास इसे नहीं भेजने के पक्ष में 124 वोट और विरोध में 99 वोट पड़े। शिवसेना ने सदन से वॉकआउट किया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि नागरिकता बिल पर बहस का जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- यह बिल किसी की नागरिकता नहीं छीन रहा है। अमित शाह ने कांग्रेस से कहा कि मेहरबानी करके राजनीति करिए, लेकिन ऐसा करके देश में भेद नहीं खड़ा करना चाहिए। ये संवेदनशील मामले होते हैं और ये जो आग लगती है अपने ही घर को जलाती है।
इस अवसर पर सुखदेव राठौर रविंद्र पाल सिंह शारदेन्दु पाठक मनोज मसीह अवनीश सिसोदिया सुधीर श्रीवास्तव अंकित मौर्य एम पी सिंह राजपूत प्रभाशंकर वर्मा सीमा राठौर पारस गुप्ता दमयंती वर्मा अवडर शर्मा सहदेव सागर मनोज गुप्ता मनोज मोदी नीतेश वार्ष्णेय रजनी मिश्रा रीता वर्मा गोविंद शर्मा पंकज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *