BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल जी का आज भाजपा कार्यालय बदायूँ पर जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया
इस अवसर पर जिला सह चुनाव प्रभारी मनोज कश्यप ने कहा आज बड़े सौभाग्य का दिन है आज उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री जिनके नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता काम करते हैं ऐसे आदरणीय सुनील बंसल जी का आज जन्मदिन है हम सब लोग उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं और प्रभु से कामना करते हैं कि हे प्रभु उन्हें स्वस्थ रखें जिससे वे पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दिनोंदिन मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहे
भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश ने कहा आज उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल का जन्मदिन मनाने के लिए हम लोग एकत्र हुए हैं वास्तव में हम लोगो को बंसल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके मार्गदर्शन में हम लोग काम करते हैं आज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बूथ तक मजबूत हुई है इसमें माननीय सुनील बंसल जी का बहुत बड़ा योगदान है और उनकी रणनीति है वह बिना रुके बिना थके हमेशा संघठनात्मक कार्य मे लगे रहते है उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव हुए ओर 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सफलता दिलाने की श्री सुनील बंसल जी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही मैं कामना करता हूं कि प्रभु श्री सुनील बंसल जी को लंबी आयु दे बह हमेशा स्वस्थ रहें और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को प्राप्त करती है
इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रसाद सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव लोकसभा संयोजक अशोक भारती पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज दातागंज चेयरमैनआकाश वर्मा भेष पटेल कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य तीर्थेन्द्र पटेल मोनिका गंगवार अमन गोयल अमित सिंह श्याम सिंह कस्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे