BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
डॉ० सुभाष शर्मा चेयरमैन आयुष बोर्ड एवं जिला चुनाव अधिकारी भाजपा बदायूँ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बदायूं के 30 मंडलों में चुनाव होना 13 और 14 अक्टूबर को सुनिश्चित हुआ था।

जिसमें आज दिनांक 13 अक्टूबर को 19 मंडलों में चुनाव शांति पूर्वक निर्विवाद संपन्न हो गया है। जिनमें बिसौली नगर, बिसौली ग्रामीण, करनपुर, आसफपुर, बगैरन, इस्लामनगर, उघैती, बिल्सी नगर, बिल्सी ग्रामीण, मुजरिया, बदायूं नगर, सिविल लाइन, वजीरगंज, गढ़िया हरदोईपट्टी, कादरचौक, वसोमा, दातागंज नगर, दातागंज ग्रामीण, समरेर मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। कुछ मंडलों में निर्विरोध मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। परंतु दर्जन भर मंडल में कई आवेदन प्राप्त हुए हैं जिस मंडल में एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे मंडलों में सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता को वरीयता दी जाएगी। संपन्न हुए सभी मंडलों की चुनाव रिपोर्ट ब्रज क्षेत्र और प्रदेश को भेज दी गई है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव परिणाम की घोषणा ब्रज क्षेत्र से होगी, जिसकी अभी कोई तिथि तय नहीं है। जिला चुनाव अधिकारी डॉ० सुभाष शर्मा ने कई मंडलों में अचानक मौके पर चुनाव व्यवस्था को देखा और मंडल चुनाव अधिकारियों और मंडल सहित चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष, निर्विवाद, बिना भेदभाव से चुनाव संपन्न कराने को कहा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य चंद्रपाल गुप्ता ज्ञान तिवारी हरप्रसाद सिंह पटेल प्रदीप वर्मा धीरज सक्सेना योगेश पटेल शिवप्रताप सिंह के पी वर्मा दीक्षा माहेश्वरी एम पी सिंह राजपूत कृष्णवीर सिंह संजीव सक्सेना डॉ राघवेंद्र शर्मा आकाश वर्मा दुर्गेश वार्ष्णेय रामवीर सिंह पंकज सिंह अजय पाराशरी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

