बदायूं : बिसौली गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर बिसौली विधानसभा क्षेत्र से भा जा पा विधायक कुशाग्र सागर ने भाजपा सरकार के साडे 4 साल पूरे होने पर विधायक द्वारा अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य की उपलब्धियां गिनाई ।
नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं विधायक कुशाग्र सागर ने पत्रकार बंधुओं का शॉल उड़ाकर व पैन देकर सम्मानित किया ।
उन्होंने कहा की देश में मीडिया का चौथा स्तंभ है जनता की आवाज को उजागर कर आईना दिखाने का काम करते हैं
विधायक ने अपने क्षेत्र विधानसभा बिसौली क्षेत्र में कराए गए कार्यों से पत्रकारों को अवगत कराया उन्होंने बताया कि जिस समय में विधानसभा चुनाव लड़ा था उस समय मेरे पास जो संपत्ति थी आज भी वही संपत्ति है । समाज की सेवा करने का काम किया है और आगे भी करता रहूंगा ।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय का कार्य 4 नलकूप सीसी रोड बरात घर और अन्य कार्य कराने का काम किया है ।
