बदायूँ : भाजपा बदायूँ के जिलामहामंत्री डाॅ अरूण प्रकाश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह से प्रदेश कार्यालय पर मुलाकत की तत्पश्चात अपनी लिखित पुस्तक “चाईल्ड लेवर इन इंडिया” का प्रदेश अध्यक्ष से विमोचन करा आशीर्बाद प्राप्त किया। कानून की सर्वोच्च डिग्री धारक डाॅ प्रकाश जिनकी कई राष्टीय एवम अंतरराष्टीय सेमिनारो व अनेको आर्टिकल पत्रिकाए प्रकाशित हो चुकी है , उनकी राजनीति छात्र नेता के रूप मे शुरु हुई , जो आज अपने पार्टी के प्रति लग्न ईमानदार , कर्तब्य निष्ठा के कारण कई अहम पदो पर कार्य कर चुके है वर्तमान में जिला मंहामत्री के पद पर पार्टी तथा संगठन की सेवा कर रहे है। 112 विधान सभा बिसौली ( सुरक्षित ) सीट से जनता के बीच पहुँचकर दुःख-सुख मे भागेदारी कर रहे है तथा योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के वारे मे बताने के लिए जनता के बीच पहुँच कर अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे ।
प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के मौके पर जिला मंत्री कौशल शास्त्री,जिलामंत्री किसान मोर्चा विकास पटेल, जिलापंचायत सदस्य उदयवीर दिवाकर उपस्थित रहे।

