बदायूँ : भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह बदायूं जिले में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रदेव सिंह 11:00 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड बदायूँ पर उतरेंगे जहां से कार द्वारा सीधे 11:30 बजे जे.एस. पैलेस बिल्सी पहुचेंगे जहां बिल्सी विधानसभा के ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ जनसभा को संबोधित करेंगे। 1:00 बजे सिलहरी बाजार मैदान में बदायूँ विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। 2:00 बजे दादी की रसोई श्री सुखदेव राठौर जिला उपाध्यक्ष के यहां भोजन करेंगे। 3:00 बजे गुलड़िया में शेखूपुर विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे।
4:00 बजे भाजपा कार्यालय बदायूं पर पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 4:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड बदायूँ पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ वापस जाएंगे।