जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रदेश मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया। कुल 83 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रदेश मंत्री डीपी भारती व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। कुल 83 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा डीपी भारती ने कहा रक्तदान महादान है व इससे शुभ कार्य कुछ और नहीं हो सकता की आप रक्तदान के माध्यम से जीवनदान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। जब-जब राष्ट्र पर कोई संकट आया है, तब-तब युवाओं ने अपने रक्त की आहुति दे कर रक्षा करने का अपना प्रण निभाया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान में भी युवाओं को इसी प्रकार से आगे आना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए की किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी के कारण न हो।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन ही जनसेवा, राष्ट्रसेवा, पार्टी सेवा में व्यतीत हुआ और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने प्रति वर्ष सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निश्चय किया। सभी नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। जिससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके।

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद पाठक ने कहा प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही आज युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस रक्तदान अभियान में पूरे जोश के साथ कार्य कर रहा है और अधिक से अधिक युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रहा है। रक्तदान करने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मनोज मसीह, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, शारदेन्दु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, आशीष शाक्य, सहदेव सागर, सुयश जौहरी, अजीत प्रताप, विवेक, अमित शर्मा, सिद्धार्थ सक्सेना, कर्तव्य वैश्य, कामता प्रसाद, मुकेश यदुवंश, सीमा राठौर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *