बदायूँ :भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ योजना बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 12 दिसम्बर को जिला एटा में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जे० पी० नड्डा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, जिसमें बदायूँ जिले के 2731 बूथ अध्यक्ष समल्लित होंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए योजना बनाई गई।
बैठक मे वरिष्ठ नेता अजीत वैश्य, जिला महामंत्री शारदाकान्त शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश धोवी, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, दिवाकर वर्मा, अमित सिंह उपस्थित रहे।
