बदायूं: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी का सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं प्रत्येक मंडल पर एलईडी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना जाएगा। स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने- अपने घर पर ध्वजारोहण (पार्टी झण्डा) लगाएंगे।
6 अप्रैल स्थापना दिवस पर शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो सुबह 9 बजे परशुराम चौक बदायूँ से प्रारम्भ होकर दिनेश चौक, बाबूराम मार्केट, इंद्रा चौक होते हुए ग्लोरी गार्डन बदायूँ पर समापन होगा।
ग्लोरी गार्डन पर ही शहर में प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल उद्धबोधन सुना जायेगा।
6 से 30 अप्रैल तक माइक्रोडोनेशन अभियान चलेगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता, समर्थक ”नमो एप” एवं narendramodi.in से डोनेशन किया जायेगा, जिसमे 5 रु० से 50, 100, 500, अधिकतम 1000 रुपये तक डोनेट कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी।
7 अप्रैल महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण किया जाएगा।
8 अप्रैल अल्पसंख्यक एवं युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कैंप लगाए जाएंगे।
9 अप्रैल को कुष्ठ एवं वृद्धा आश्रम में फल, भोजन एवं वस्त्र वितरण किया जाएगा।
10 अप्रैल को किसान मोर्चा द्वारा गौशालाओं पर गौ सेवा की जाएगी।
11 अप्रैल को पिछड़ा मोर्चा द्वारा चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी।
12 अप्रैल को बिरुआबाड़ी मंदिर पर महाआरती का आयोजन होगा।
13 अप्रैल को जगह जगह स्वच्छता अभियान चलेगा।
14 अप्रैल को समरसता दिवस के अवसर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर साहेब की जयंती का जगह जगह प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, आशीष शाक्य, अमित सिंह, सहदेव सागर, प्रीति पाल, अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *