Budaun shikhar

बदायूँ
20 जनवरी 2020

 

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि जसवंत सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/ चेयरमैन पिछड़ा वर्ग आयोग/ दर्जा राज्यमंत्री उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जसवंत सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/ चेयरमैन पिछड़ा वर्ग आयोग/दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि 29 जनवरी को गंगा यात्रा बदायूं जनपद में आएगी जो संभल से आकर बदायूं जिले में प्रवेश करेगी।


गंगा यात्रा दहगवां, कछला, ककोड़ा, उसहैत, अटेना घाट होती हुई दूसरे जिले में जाएगी।
गंगा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत सभी कार्यकर्ताओं को करना है इसके लिए योजना तैयार की गई। कछला घाट पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। इसके साथ ही गंगा यात्रा जहां- जहां से गुजरेगी वहां उस क्षेत्र के कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। गंगा यात्रा के साथ- साथ भाजपा के कार्यकर्ता रात्रि चौपाल भी गंगा के किनारे बसे गांव में लगाएंगे। जो कि 27 जनवरी से 31 जनवरी तक रात्रि चौपाल में आयोजित होंगी। रात्रि चौपाल के लिए बदायूं जिले के 43 गांव चिन्हित किए गए हैं। रात्रि चौपाल में पार्टी की ओर से मंत्री, सांसद, विधायक,चेयरमैन, वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया गया है। वह पदाधिकारी गांव में जाकर केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और गंगा की अविरलता और निर्मलता बनी रहे इसके लिए भी जनमानस को जागरूक करेंगे। गंगा में कूड़ा करकट ना डालें, नाले का पानी ना जाने दें, गंगा के किनारे जैविक खेती करें, पॉलीथिन का प्रयोग ना करें, गांव को अधिक से अधिक स्वच्छ और सुंदर कैसे बनाया जाए इसके लिए जागरूक करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदायूं जनपद में गंगा यात्रा का भव्य और दिव्य स्वागत किया जाएगा। गंगा यात्रा की देखरेख के लिए 3 सदस्य जिला कमेटी बनाई है। जिसमें धीरज सक्सेना प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प, मनोज कृष्ण गुप्ता क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे, सुधीर श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजपा को लगाया गया है।
इसके अलावा मानीटरिंग करने के लिए भी टीम तैयार की गई है। जिसमें शारदाकांत शर्मा, लालता प्रसाद साहू, मुनीष राघव नारायण शर्मा, नीरज शर्मा, सुभाष चन्द्र गुप्ता, मेधावी यादव, भगवान सिंह मौर्य, मोर सिंह लोधी, आशीष शाक्य (मीडिया) कमलजीत भूरानी (सोशल मीडिया) को जिम्मेदारी दी गयी है।
केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर मां गंगा की स्वच्छता सफाई अविरल था और निर्मलता बनाए रखने के लिए कार्य करती रहती है ऐसे ही गंगा यात्रा निकाली जा रही है जिससे कि आम जनमानस में गंगा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य धीरज सक्सेना मनोज कृष्ण गुप्ता सुधीर श्रीवास्तव लालता प्रसाद साहू शारदाकांत शर्मा शारदेन्दु पाठक सुभाष चंद्र गुप्ता पंकज सिंह भेष पटेल सुखदेव सिंह राठौर प्रभाशंकर वर्मा अंकित मौर्य आशीष शाक्य मनोज गुप्ता बिट्टन अबढर शर्मा अवनीश सिसोदिया दीक्षा माहेश्वरी जयदेवी शास्त्री सौरभ माहेश्वरी देवसिंह यादव सेवाराम कश्यप राधेश्याम वर्मा अजय तोमर अखिल अग्रवाल ओमप्रताप सिंह नेकपाल कश्यप मोर सिंह लोधी सुभाष गौड़ भगवान सिंह मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *