BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
आज दिनांक 1 सितंबर 2019 को भाजपा जिला कार्यालय बदायूं पर संपन्न हुई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि भवानी सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ब्रज एवं कानपुर क्षेत्र ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन की पुनर्रचना का समय आ गया है। संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला एवं मंडल कार्यशाला का आयोजन इसी क्रम में किया जा रहा है।
जिला कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के चुनाव और मंडल अध्यक्ष एवं मंडल समिति के चुनाव की चुनावी प्रक्रिया की चर्चा हुई। संगठन चुनाव से संबंधित भारतीय जनता पार्टी के विधान एवं नियमावली की भी विशेष रूप से चर्चा की। इस कार्यशाला में चुनाव से पूर्व की योजना को विस्तार पूर्वक बनाया गया जिससे कि यह संगठनात्मक चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता से सम्पन्न हो सके। बूथ, सेक्टर, मंडल स्तर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक का संगठन की पुनर्रचना होनी है। जिसमें पार्टी की प्रथम इकाई बूथ का चुनाव सबसे पहले होना है। बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के चुनाव की तिथि 18 सितंबर से 22 सितंबर के मध्य होना सुनिश्चित हुआ है। बूथ स्तर के चुनाव के लिए संगठनात्मक चुनाव अधिकारी तय कर दिए गए हैं। इसके बाद मंडल का चुनाव होना है। मंडल के चुनाव के लिए दूसरे जनपद से चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। बूथ, सेक्टर, मंडल का चुनाव होने के उपरांत जिले का चुनाव होगा। सभी पदाधिकारियो, मण्डल और बूथ पर लगे चुनाव अधिकारियों से आवाहन किया कि बहुत ही पारदर्शिता के साथ सही कार्यकर्ताओं का आकलन करके उनकी पुनर्रचना में शामिल करके उनको नए दायित्व सौंपे।
जिला चुनाव अधिकारी डॉ सुभाष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बदायूं में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत ही मजबूत स्थिति में है। जनपद बदायूं में सभी बूथों पर सदस्यता शत-प्रतिशत हुई है और संगठनात्मक बूथ स्तरीय चुनाव भी सभी बूथों पर होना है। सभी चुनाव अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए संगठनात्मक चुनाव पारदर्शिता से संपन्न कराएं।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि जनपद बदायूं में संगठनात्मक चुनाव बहुत ही पारदर्शिता और भारतीय जनता पार्टी के विधान और नियमावली से संपन्न होगा और आए हुए सभी अतिथियों और दूसरे जनपद के मंडल चुनाव अधिकारियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला का संचालन जिला सदस्यता प्रमुख अशोक भारती ने किया।
इस अवसर पर सह जिला चुनाव प्रभारी मनोज कश्यप सांसद डॉ संघमित्र मौर्य पंकज गुप्ता जिला सत्यापन अधिकारी फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व विधायक योगेंद्र सागर हरप्रसाद सिंह पटेल जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा सुधीर श्रीवास्तव राजेश्वर पटेल शारदेन्दु पाठक विनय कुमार सिंह एड० आकाश वर्मा चेयरमैन मनोज मसीह धीरज सक्सेना आशीष शाक्य पंकज सिंह सुखदेव राठौर मनोज मोदी देवदत्त शर्मा यदुनेश यादव भेष पटेल अजीत वैश्य रविन्द्र पाल सिंह राणा प्रताप सिंह अनुज माहेश्वरी प्रदीप चौधरी मेधावी यादव सुरजीव गुप्ता दीक्षा माहेश्वरी विजय कुमार सिंह एम पी सिंह कृष्णवीर सिंह भगवान सिंह मौर्य अनिल रस्तोगी नत्थूलाल शर्मा राकेश दीक्षित लालू सिंह अमरीश शर्मा देव सिंह यादव ताराचंद कश्यप मोहित गुप्ता राधेश्याम वर्मा राहुल शंखधार ग्रीश पाल सिंह सर्वेश शाक्य धीरेंद्र सिंह बहोरन राजपूत सेवाराम कश्यप मुनेंद्र पाल सिंह जदुनाथ सिंह बुधपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।