रुदायन (बदायूँ )।अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत नगर पंचायत रुदायन में घर घर जाकर रामदूतों के द्वारा निधि समर्पण किया जा रहा है, राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मंत्री अविनाश भारद्वाज ने अपनी टोली के साथ घर घर जाकर निधि समर्पण किया।
अविनाश भारद्वाज ने निधि समर्पण करवाते हुए रामभक्तों को बताया कि 3 तरीके के कूपन तैयार कराए गए है,जिनमे 10 रुपये 100 रुपये 1000 रुपये के कूपन के अलावा रसीद बुकों के माध्यम से समर्पण राशि ली जा रही है, समर्पण करने वाले व्यक्ति को कूपन या रसीद दी जा रही है नगर में राम मन्दिर निधि समर्पण अभियान में 11 सदस्यों की टोली है अभियान में भाजपा युवा मोर्चा ज़िला मंत्री अविनाश भारद्वाज, डॉ गंगाराम शास्त्री,ठाकुर अनूप सिंह, नीरज गुप्ता, आनंद कुमार शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, आर्यन रस्तौगी, रितेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, अरुण शास्त्री, राजवीर पासवान, श्री पाल सिंह आदि रामभक्तों का बिशेष योगदान रहा है।।
