बदायूँ शिखर

बदायूँ 14 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता एवं बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित बिल्डिंग डी ब्लाॅक का विधिवत हवन पूजन कर, नारियल तोड़कर, फीता काटकर लोकार्पण किया।
शुक्रवार को 143 लाख रुपए की लागत से पूर्ण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा 12वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनपद बदायूँ के नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन के ब्लाॅक-डी (न्यायालय/कार्यालय राजस्व अधिकारी गण) का लोकार्पण किया गया। इसे 2018 से बनाया जा रहा था, जो अब पूर्ण हो चुकी है।
इस बिल्डिंग में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला राजस्व अधिकारी का कार्यालय एवं न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, डीआरओ किशोर गुप्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *