बदायूँ (सू0वि0)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) से बचाव हेतु क्या करें। रोगी से सम्पर्क के बाद हाथ साबुन से साफ करें। रोगी छींकते अथवा खांसते समय नैपकिन का इस्तेमाल करें। रोगी नैपकिन को ढक्कन बन्द डस्टबिन में डालें। कच्चे पोल्ट्री उत्पादों के साथ काम करने के समय मास्क व दस्ताने उपयोग करें। मरे हुये पक्षी को नंगे हाथों से न छुये। 100 डिग्री सेल्सीयस पर अच्छी तरह से पके हुये मीट का ही सेवन करें।

क्या न करें- फ्लू के रोगी के द्वारा छुई हुई चीजों को न छुयें। फ्लू के रोगी के द्वारा छुई हुई चीजों को इधर-उधर न फेकें। कच्चा चिकन व कच्चे अण्डे न खायें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05832-266114  पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *