कछला : कछला घाट के वार्ड नं पांच में महर्षि कश्यप सेवा समिति कछला के तत्वाधान में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गयी ।
महर्षि कश्यप सेवा समिति ने जयंती मनाने से पहले कछला नगर के प्रमुख चौराहे एवं मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली जिसका समापन कछला घाट पर हुआ।
महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा महर्षि कश्यप ने मानव कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया उन्होंने मानव रक्षा और मानव के उत्थान के लिए समाज में अनेक काम किये। महर्षि कश्यप ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। भाजपा नेता एड॰ जितेन्द्र कश्यप ने भी विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर पवन कश्यप, कीरत कश्यप, सत्यभान कश्यप, धर्मवीर, विष्णु कश्यप ,अरविंद ,मुकेश समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।