बदायूं शिखर

संवाददाता -अभिषेक बर्मा
दातागंज :के कस्बे में बिजली घर के पास एक मां ने पुत्र डेढ़ बर्षीय पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बता दें की सरताज की पत्नी फातिमा उम्र 25 बर्ष ने अपने डेढ़ बर्षीय पुत्र उमेद रज़ा के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।सरताज की शादी अभी दो बर्ष पूर्व बदायूँ जिले की नगर पंचायत उसैहत से हुई थी।ख़बर लिखे जाने तक पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए महिला व बच्चें के शव को पुलिस ने सील कर। पोस्टमार्टम के लिए बदायूँ भेज दिया।वही घटना का कारण ग्रह क्लेश बताया जा रहा है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मृतका का पति सरताज आए दिन फातिमा के साथ मारपीट करता था।
वही पति सरताज़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है , सरताज़ मछली का कारोबार करता है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *