उझानी (बदायूँ ) शुक्रवार को उझानी ब्लॉक प्रांगण में मिशन शक्ति के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहायिकायों,एवं स्वम सहायता समूह की बहनों के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने की।
जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन दीपमाला गोयल रहीं। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना शर्मा ने किया । कार्यक्रम में जिलामंत्री भाजपा रानी सिंह पुंढीर , जिला महामंत्री महिला मोर्चा करुणा सोलंकी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता गुप्ता ,नगर महामंत्री पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में बहने उपस्थिति रही ।