जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : उझानी के ग्राम गठौना निवासी शीला देवी अपने पति धीरेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट सिविल बदायूं के साथ आज शाम लगभग 5:30 बजे मोटरसाइकिल पर उझानी से बदायूं आ रही थी भगवान ढाबे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक (संख्या यूपी 24 टी 3021) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिससे शीला देवी ट्रक के नीचे आ गयी और मौके पर मृत्यु हो गई। मौका पाते ही ट्रक चालक फरार हो गया दुर्घटना की सूचना पाते ही मृतिका के परिवार के लोग एकत्रित हो गए।
उझानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *