बदायूँ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर लाभार्थियों को कुमकुम तिलक लगाने का अभियान शुरू किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बदायूँ नगर के बूथ संख्या: 227, 237 में लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत घर- घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया और लाभार्थियों के कुमकुम तिलक लगाया एवं पार्टी का हैंडबिल भेंट किया। साथ ही लाभार्थी के घर पर ”पूरी हुई हर आस, घर- घर हुआ विकास” का स्टीकर भी लगाया। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से आदर्श आचार संहिता एवं कोविड के नियमों का पालन करते हुए घर- घर जाकर सम्पर्क करने का आवाहन किया। यह सम्पर्क अभियान जिले के सभी बूथों पर शुरू हो गया है। उन्होंने सम्पर्क के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी जनता में बताया। इस मौके पर जितेन्द्र साहू गोपाल शर्मा मनोज चन्देल उपस्थित रहे।
