बदायूं : स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनपद बदायूं में 45000 लोगों वैक्सीनेशन के लिए आग्रह किया एवं 14000 से अधिक वृक्ष लगाएं एवं 14000 घरों पर जनसंपर्क एवं 50 से अधिक लोगों से रक्तदान कराया। यह केवल भाजपा में ही सम्भव है। अन्य पार्टीयां यह करना तो दूर इस तरह का विचार भी नहीं कर सकतीं।
बैठक को सम्बोधित करते हुए
प्रदेश सह- कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार, योगी सरकार स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में संकल्प के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार ने गांव-गांव में मुफ्त बिजली, गैस चूल्हा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क राशन लेकर लोगों के दिलों को जीत लिया है। मोदी सरकार ने धारा 370 और 35ए को समाप्त करके दुनिया की सबसे बड़ी समस्या को आसानी से खत्म कर दिया। कोरोना के संकट में मोदी सरकार ने जल, थल और नभ के माध्यम से देशवासियों के लिए आपूर्ति देकर उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में 64 सीटें जीतकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में 67 सीटें जीतकर एक गौरवशाली इतिहास बनाने का काम किया है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का निर्माण होता है इसलिए गांव- गांव प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
बैठक को जिला प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 सितंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। 23, 24 और 25 जुलाई को वैक्सीनेशन जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता मंदिरों के पुजारी, महंत विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करेंगे। 25 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम सुना जाएगा। 26 से 31 जुलाई तक नवनिर्वाचित प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का ब्लॉक स्तर पर स्वागत सम्मान समारोह होगा। 5 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण में जगह जगह राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे लाभार्थी को आसानी से राशन मुहैया हो सके। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक बूथ समिति का सत्यापन कार्य चलेगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक अधिक से अधिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर एस पाल ने कहा कि पार्टी ने 2022 का चुनावी बिगुल बजा दिया है पार्टी ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने और पुनः 300 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया है जिसको आप सभी कार्यकर्ता मेहनत और परिश्रम के साथ पूरा करेंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव विधायक कुशाग्र सागर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक चेयरमैन दीपमाला गोयल आर एस पाल मनोज मसीह एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश शारदेन्दु पाठक सुभाष गुप्ता सोवरन सिंह सुखदेव राठौर ग्रीशपाल सिंह मोनिका गंगवार सीमा राठौर डॉ० आशीष शर्मा कौशल रस्तोगी अमित सिंह तेजपाल सागर आशीष शाक्य मेधावी यादव अजय मथुरिया मनोज कृष्ण गुप्ता शैलेन्द्र शर्मा मनोज गुप्ता अनिल रस्तोगी नीटू पाल रामवीर सिंह निगमेश्वर मिश्रा मयंक पाठक पंकज सिंह लालू सिंह सौरभ माहेश्वरी देवसिंह यादव संजीव पहलवान ताराचंद कश्यप महेश शर्मा गगन राठी सुभाष गौड़ अखिल अग्रवाल अजय तोमर मुनेन्द्र राठौर अनुज सक्सेना मोरसिंह लोधी नेकपाल कश्यप अनिल कुमार दुष्यंत सिंह कमलजीत भूरानी दिवाकर वर्मा राजीव तोमर भेष पटेल राकेश शाक्य पन्नालाल शाक्य चरन सिंह लोधी मुनेंद्र पाल सिंह ज्ञानेंद्र सिंह रजत गुप्ता अमित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।