BUDAUN SHIKHAR
बदायूँः 01नवम्बर

          यातायात नियमो को जाने तथा उनका पालन खुद करें, अपने परिजन व दूसरो को भी कराएं। यातायात जागरूकता अभियान 01 से 30 नवंबर तक चलेगा। यात्रा के बड़े दुश्मन शराब, तेज रफ्तार, मोबाईल फोन आदि का प्रयोग न करें और यातायात नियमो और संकेतो का पालन करे।

ओवर टेकिंग न करे तथा अपने लाईन से ही चले। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट जरूर पहने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करे। सभी जन सुरक्षित यात्रा के मूल मंत्र यातायात नियमो का पालन करे व दुर्घटना से बचे। वाहन गलत जगह पर खड़ा न करें। यातायात नियमो का पालन कर अपने तथा अपने सह-यात्रियो की जान माल की सुरक्षा करे तथा अपना बहुमूल्य जीवन बचाए व चैराहा पार करते समय ट्राफिक संकेत को ध्यान से देखे तथा पास मिलने पर ही रास्ता तय करें। यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा,जीवन सुरक्षा। बच्चे वाहन न चलाएं। निर्धारित मानक के अनुसार आयु पूर्ण होने पर लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय एंबुलेंस को निकलने की रास्ता अवश्य दें। यातायात नियम पालन करने के लिए स्कूली बच्चों एवं लोगों को शपथ दिलाई गई।


शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में  जिलाधिकारी  कुमार प्रशांत  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने गोष्ठी का आयोजन कर राष्ट्रगान समापन के उपरांत यातायात माह की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि  सरकार की मंशा है कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि  सरकारी मशीनरी तभी कार्य अच्छे ढंग से कर सकेगी जब समाज का पूरा सहयोग मिलेगा। यातायात माह 01 से 30 नवंबर तक चलेगा जिसमें लोगों को नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यातायात जागरूकता की जानकारी विद्यालयों में  बच्चों को भी दी जाएगी। बच्चे अपने घरों में  ज़िद करें कि  दो पहिया वाहन पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर ही यात्रा करें। डीएम ने कहा कि बच्चे अपने पिता, भाई, चाचा, ताऊ आदि से कहे कि जब भी मोटर साइकिल व चार पहियावान लेकर घर से निकले तो उन्हें हेलमेट व सील्ट बेट लगाने को कहे। दो पहिया वाहन पर चालक के अतिरिक्त एक से अधिक व्यक्तियो का बैठना वर्जित है व नशे की हालत मे वाहन न चलाए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करे। सड़क पर चलते समय अपना तथा दूसरों का भविष्य सुरक्षित रखें। प्रत्येक घर में आज कल कोई न कोई वाहन है, अतः यातायात के नियमो की जागरूकता होने के साथ ही उनके नियमो का पालन करना भी जरूरी है। चैराहो पर लगे लाईट के सिगनल पर ही निकलंे। यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सुगम सुरक्षित यात्रा का है। स्वयं तथा दूसरो को सुरक्षित रखे इस मनोभाव के साथ यात्रा करें।  सभी लोंग सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना सुनिश्चत कराएं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से कहा दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाये व चार पहिया वाहन पर सील्ट बेल्ट बांध कर ही वाहन चलायेंगे। सड़क सुरक्षा संबंधी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, हेलमेट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, तेज गति से, नशे की हालत मे वाहन न चलाए। गलत ढ़ग से ओवरटेक न करे, दुर्घटना से देर भली है। बिना बीमा के वाहन न चलाएं। इस अवसर पर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहम्मद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *