बदायूँ शिखर प्रतिनिधि

बदायूं: जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इसके लिए उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने बताया कि युवा कांग्रेस संगठन में लगातार पुराने और योग्य कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और पैरवी से लगातार अयोग्य लोंगों को पदाधिकारी बनाया जा रहा है। इससे वे काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बदायूं जनपद के पदाधिकारियों का फोन तक नही उठाते जनपद में युवा कांग्रेस के ज्यादातर पदाधिकारी समर्पित कार्यकर्ता भी हैं। शफी अहमद ने कहा कि पार्टी ने मुझे काफी सम्मान दिया है पहले जिले में सचिव, नगर उपाध्यक्ष, प्रदेश छात्र कांग्रेस का कॉर्डिनेटर, अल्पसंख्यक विभाग का जिला चेयरमैन एवम युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बना कर काफी सम्मान दिया में अपने पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं को अपमानित होता नही देख सकता पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरे लिए सर्वप्रथम है जिसके कारण में अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूँ मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं और एक कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करता रहूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *