-बच्चों ने दी देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति

बदायूं: अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के बच्चों ने गांव दबिहारी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि निर्मल गंगा जन अभियान के जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभाओं को संभाले। गुमराह और पथभ्रष्ट न हों। क्रांतिकारी और परिवर्तनकारी दौर में स्वयं को दृढ़संकल्पी बनाएं। चिंतन, चरित्र और व्यवहार से संपूर्ण व्यक्तित्व प्रभावशाली बनता है।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारत के सच्चे सपूत थे। ब्रिटिश शासन को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया। प्रखर व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण, कुशल नेतृत्व और क्रांतिकारी विचारों से भारत के महानायक बनें। युवा चुनौतियों को स्वीकारने और लक्ष्य पाने के लिए हमेशा तत्पर रहें।

देशभक्ति और चित्र बनाओं प्रतियोगिता में स्थान पाने रौनक, भूमि, कनक को सम्मानित किया गया। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया।

इस मौके पर भवेश शर्मा, सौम्या, आरती, रीना शर्मा, दीप्ति, कशिश, नेहा, कल्पना, लवकुश, राधा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *