BUDAUN SHIKHAR बदायूँ

 

आज दिनाँक 18 मई 2020 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद के नेतृत्व में दूसरे राज्यों एवम जनपदों से आ रहे पैदल मजूदरों को मास्क, अल्पहार नास्ता पानी वितरण किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने योगी सरकार को गरीब-मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर पत्र दिया गया लेकिन कल तक कोई जवाब नहीं आया। आज हम योगी सरकार को 1000 बसों की सूची दे रहे हैं। कुछ ही देर पहले प्रदेश सरकार ने कांग्रेस से 1000 बसों की सूची, चालक-परिचालक के नाम व विवरण के साथ मांगी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार को लगातार सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार इस विपत्ति में भी बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनने और उसके निराकरण पर पूरा ध्यान नहीं दे रही है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की सेवा कर रही है। पूरे प्रदेश में हम लोगों ने 60 लाख से अधिक लोगों की राशन-खाना देकर मदद की। प्रदेश से बाहर फंसे सात लाख से अधिक भाई-बहनों की मदद की। प्रदेश के 22 जिलों में कांग्रेस पार्टी की तरफ से रसोईघर चलाई जा रही है। जहां पर बिन खाए-पिए आ रहे देश निर्माता मजदूर भाई-बहनों को खाना, पानी, गुड़, चना और नाश्ता बांट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *