जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती ईओएफसी योजना के तहत सोमवार को द्वितीय चरण में गठित समूहों के सदस्यों का प्रथम वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला – गोष्ठी का आयोजन ब्लाक परिसर उसावों में किया गया।


जिसमे ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिहं, सहायक विकास अधिकारी कृषि उसावाँ डॉ अनुराग दुवे, महिला मोर्चा संगठन से श्रीमती राममूर्ति सिहं, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिहं, बी०टी०एम० उसावाँ, सहायक कृषि रक्षा अधिकारी उसावाँ, जिला परियोजना समन्वयक डॉ विवेक कुमार गौरव एवं वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ आर०एस० सिहं उपस्थिति रहे।
जिसके अन्तर्गत कृषको को जैविक खेती से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी गयी साथ ही प्रश्नोंत्तरी के माध्यम से कृषकों को जैविक खेती में आ रही समस्याओं के निवारण के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कृषकों के जैविक उत्पादों के विपणन / विक्रय हेतु जैविक उत्पाद प्रदर्शनी / स्टॉल लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। जिससे किसानों के जैविक उत्पादों की बिकी लोकल मार्केटिंग के माध्यम से करायी जा सके।
इस दौरान जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि विशेषज्ञ एवं गठित समूहों के सदस्य / कृषक व सहयोगी संस्था बायोसर्ट इण्टरनेशनल प्रा० लि० के सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *